दिल्ली: बदला लेने और दबदबा बनाने के लिए किया था हमला, आनंद पर्वत में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने आनंद पर्वत इलाके से हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हमले का बदला लेने और इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए पीड़ित को चाकू मारा था।
मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऋषि कुमार के मुताबिक, 10 नवंबर को आनंद पर्वत में चाकूबाजी की एक घटना दर्ज हुई थी, जिसमें दो लोगों ने मिलकर पीड़ित पर हमला किया था। इनमें से एक नाबालिग को 11 नवंबर को पकड़ लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपित धीरेंद्र मौर्य फरार था और पुलिस गिरफ्त से बच रहा था।
हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी थी। आखिरकार दो दिसंबर को सूचना मिली कि फरार चल रहा आरोपित नेहरू नगर, आनंद पर्वत इलाके में दिखाई दिया है। सूचना पर टीम ने छापामारी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि हमला बदला लेने और इलाके में दबदबा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
