0

जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

By Dec 10, 2025

गोरखपुर में भूमि हड़पने के लिए एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृत व्यक्तियों को ‘ज़िंदा’ दिखाकर उनके नाम से नोटिस और आदेश जारी करा लिए। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करने और भूमि हड़पने की साज़िश रचने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने राजस्व निरीक्षक, एसडीएम सदर कार्यालय के पेशकार सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

गीडा के गुरौली बुजुर्ग में रहने वाले मुसाफिर निषाद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 98 और 99 की भूमि उनके नाम पैतृक और बैनामा के आधार पर दर्ज है। गांव के व्यास मौर्य, सम्राट मौर्य और दुर्गावती मौर्य की गाटा संख्या 100 में भूमि है। मुसाफिर का आरोप है कि उक्त तीनों ने उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर सिंह और एसडीएम सदर कार्यालय के पेशकार दिनेश मौर्य के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।

योजना के तहत लगभग 10 वर्ष पहले मर चुके गोपाल और लालमनी पत्नी रुपई को ‘ज़िंदा’ दिखाते हुए उन्हें पक्षकार बनाया गया। इतना ही नहीं, दोनों के नाम पर नोटिस भी तामील करा दिया गया। राजस्व निरीक्षक ने जानबूझकर गलत रिपोर्ट लगाई और पेशकार दिनेश मौर्य ने पत्थर नसब का आदेश पारित करा दिया। जब उन्होंने आदेश की प्रति लेकर यह जानना चाहा कि मृतकों को नोटिस कैसे तामील दिखा दिया गया, तो एसडीएम कार्यालय के पेशकार ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान

गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में 5 लाख 16 हजार संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में अब तक 1...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन

गोरखपुर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को धूप निकली, लेकिन गलन का असर पूरे दिन महसूस किया गया। दोपहर बाद सूरज थोड़ा तेज हुआ, पर उत्तरी पछुआ हवा के कारण गलन का असर...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा

गोरखपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से शहरवासी परेशान हैं। नगर निगम द्वारा गुलरिहा के अमवा इलाके में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया गया था, ताकि कुत्तों की...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें

इंडिगो संकट का असर रोडवेज पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से बसें कम पड़ गईं। गोरखपुर परिवहन निगम प्रशासन को गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल...
By Dec 10, 2025

इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट

गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में अचानक आई बाधा के कारण बड़ी संख्या में यात्री अब ट्रेनों की...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में देरी का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई की उड़ानें तय समय पर नहीं पहुंचीं, जबकि हैदराबाद की उड़ान को परिचालन कारणों से...
By Dec 10, 2025

UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन

गोरखपुर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद से विद्युत सखियों की कमाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में 314 विद्युत सखियां काम कर रही...
By Dec 10, 2025

साझा करें