दूसरे के नाम पर सेना में नौकरी, जमीन हड़पी: चार पर मुकदमा दर्ज
खीरों क्षेत्र के तिवारी खेड़ा निवासी रानी और सचिन वाजपेयी ने गांव के ही अमित कुमार शुक्ला, उनकी पत्नी शिखा तिवारी, भाई अंकित शुक्ल और मां ऊषा देवी के विरुद्ध गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में पीड़ितों ने बताया है कि अमित कुमार शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश निवासी गौरव सिंह चौहान के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर सेना में नौकरी प्राप्त की है। आरोप है कि अमित पिछले कई वर्षों से गौरव सिंह बनकर सेना में सेवा दे रहा है।
पीड़ितों के अनुसार, अमित के परिवारजन भी इस फर्जीवाड़े में उसका पूरा साथ दे रहे हैं। इसके अलावा, उन पर जान माल की धमकी देने का भी आरोप है। रानी ने विशेष रूप से आरोप लगाया है कि आरोपितों ने धोखाधड़ी कर उनकी गांव स्थित एक कीमती जमीन अपने नाम करा ली है। इस भूमि के बदले उन्हें केवल दस हजार रुपये बयाना और एक चेक दी गई थी, जो बाद में फर्जी निकली।
इतना ही नहीं, पीड़ितों ने यह भी बताया कि उनके पिता द्वारा बनवाई गई सरकारी कॉलोनी पर भी आरोपितों ने जबरन कब्जा कर लिया है, जिससे वे बेघर हो गए हैं। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई, जिसके बाद एसपी के आदेश पर खीरों पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में अमित द्वारा दूसरे व्यक्ति के नाम पर नौकरी करने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ितों ने मांग की है कि आरोपित को सेना की नौकरी से बर्खास्त किया जाए और उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
बिहार एसटीएफ की सूचना पर लखनऊ में छह लुटेरे गिरफ्तार, पंजाब में बड़ी वारदात की फिराक में थे
लखनऊ स्टेशन पर 3.110 KG हेरोइन के साथ दो महिला गिरफ्तार, 21 करोड़ की खेप जब्त
लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव: गडेरी, काली हल्दी और मडुआ की धूम
मेहता विहार कॉलोनी में बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, एक का ट्रांसफर रद्द
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि में बदलाव: संस्कृत टली, हिंदी दो पालियों में
मां की गुहार पर सीएम योगी ने शुरू करवाया मासूम का इलाज, जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादी
लखनऊ में अंडर-17 एथलेटिक्स गेम्स का आगाज, ‘सिंघा’ बना शुभंकर
