0

दरभंगा रेलवे टिकट घोटाला: 1.5 मिनट के रहस्य ने खोली बुकिंग क्लर्क की पोल, जांच में बड़ा खुलासा

By Dec 10, 2025

दरभंगा में पकड़े गए टेंपरिंग टिकट मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत खुलती जा रही है। इस कांड में कुछ बुकिंग क्लर्कों की संलिप्तता नजर आ रही है। इसको लेकर दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने उक्त महिला बुकिंग क्लर्क से भी पूछताछ की है, लेकिन कुछ विशेष जानकारी नहीं मिल सकी।

जीआरपी ने टाइमिंग के साथ जब वीडियो फुटेज निकाल कर जांच की तो उसमें बहुत कुछ मिला है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसने काउंटर से 520 रुपये देकर दरभंगा से अहमदाबाद का जनरल टिकट लिया। ट्रेन छूटने पर रिफंड लेने गया तो वहां के इंचार्ज ने उल्टे दोषी बताते हुए कहीं बाहर से टिकट खरीदने की बात बताकर तीनों टेंपर्ड टिकट जब्त कर लिया। यह सारा मामला कैमरे में कैद है। वीडियो फुटेज के आधार पर जीआरपी ने जब जांच की तो पता चला कि जिस काउंटर से वह टेंपर्ड टिकट लेने की बात बता रहा, उस कंप्यूटर से डेढ़ मिनट तक कोई टिकट कटा ही नहीं। इसके बाद जीआरपी का शक और बढ़ गया।

रेल एसपी वीणा कुमारी ने रामकुमार महरा से एक बार फिर से पूछताछ करने का आदेश दिया है। साथ ही रेल एसपी ने जीआरपी थानाध्यक्ष से कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है। बता दें कि 19 नवंबर को दरभंगा के यूटीएस काउंटर पर 18 नवंबर को तुर्की से हाजीपुर के 10 रुपये के कटे टिकट को दरभंगा-अहमदाबाद बनाकर 520 रुपये में बेच दिया गया था। पिछले साल भी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ऐसा ही मामला पकड़ में आया था, जिसमें चार बदमाशों को टेंपर्ड टिकट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से...
By Dec 10, 2025

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में...
By Dec 10, 2025

साझा करें