एड्स का खतरा: धनबाद में हर साल 250 नए मरीज, 25% HIV रोगी टीबी के शिकार
धनबाद में तेजी से एचआईवी के मरीज टीबी के शिकार हो रहे हैं। शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण टीबी और कमजोर कर रही है। इस वर्ष लगभग 50 एचआईवी के मरीज टीबी से ग्रसित पाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 25 से 45 के बीच के उम्र के लोग हैं।
काफी जागरूकता और अभियान के बावजूद धनबाद में एचआईवी मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रत्येक वर्ष लगभग 250 एचआईवी के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से जांच अभियान तेज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के मरीज को एचआईवी की जांच की जा रही है। वहीं, एचआईवी के मरीज को टीबी की जांच की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर के नोडल पदाधिकारी डा. सुजीत कुमार तिवारी बताते हैं कि एचआईवी से ग्रसित मरीज को टीबी होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है और मौत का कारण भी टीबी बनती है। एचआईवी होने से शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, टीबी के लगभग 25 प्रतिशत बैक्टीरिया पहले से ही मानव शरीर में विद्यमान होते हैं। शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर यह बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं और मरीज को बीमार कर देते हैं।
दूसरी ओर, टीबी के ऐसे भी मरीज होते हैं, जिन्हें खुद पता नहीं होता कि वह पहले एचआईवी से ग्रसित हुए हैं।
इन बातों का रखें ख्याल:
असुरक्षित संबंध से दूर रहें।
सैलून में ब्लेड चेंज करवाने के साथ अस्तूरा को भी सैनिटाइज जरूर कराएं।
टैटू लगाते वक्त इसके नीडल को जरूर चेंज कराएं।
लगातार खांसी हो रही है, शरीर कमजोर हो रहा है, तो इसकी जांच करें।
नशा का सेवन करने से बचें।
विभाग की मानें तो धनबाद में फिलहाल 3400 एचआईवी के मरीज हैं। इसमें महिलाओं की संख्या लगभग 1200 है और लगभग 300 बच्चों की संख्या है। सेंटर से फिलहाल मरीजों को निशुल्क दवा दी जा रही है। एचआईवी के मरीज के लिए प्रोत्साहन राशि भी सरकार की ओर से शुरू की गई है।
दक्षिण भारत जाने वालों के लिए बुरी खबर! पटना-चर्लापल्ली समेत कई स्पेशल ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बताई वजह
भारतीय सेना के वीर योद्धा और तकनीक के महारथी, मेजर जनरल शिव प्रकाश मिश्रा का निधन
धनबाद SNMMCH में MBBS की सीटें 250 करने की तैयारी, PG कोर्स भी होंगे शुरू; छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
धनबाद में विकास की नई राह: गोमो फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू
WBP कांस्टेबल परीक्षा पेपर लीक की साजिश का भंडाफोड़, धनबाद में 17 गिरफ्तार
धनबाद सदर अस्पताल में बड़ा बदलाव: 16 करोड़ से सौंदर्यीकरण, 150 बेड और डॉक्टरों की कमी होगी दूर
