सीएसजेएमयू की शतरंज टीम ने जीता सिल्वर मेडल, आस्था सिंह का अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सीएसजेएमयू की महिला शतरंज टीम ने मेरठ में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने सिल्वर मेडल जीता है।
इस विजयी टीम की सदस्य पीपीएन पीजी कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह ने व्यक्तिगत रूप से भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वर्तमान में एमए भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आस्था सिंह के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने आस्था सिंह को उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का फल बताते हुए बधाई दी। उन्होंने कॉलेज में छात्रा को सम्मानित भी किया। स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला और शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुहेल रजा ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने टीम कोच सत्येन्द्र शंकर शुक्ला के मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनकी देखरेख में टीम ने यह सफलता हासिल की। इस सफलता से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
कानपुर हैलट में महिला डॉक्टर पर टिप्पणी, गार्ड को छात्रों ने पीटा | kanpur news
कानपुर में 11 जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह संपन्न, समाज को दिया संदेश
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर 2 में पटरियां बिछाने का काम शुरू, city infrastructure पर होगा असर
कानपुर: 40 हजार पेंशनरों को होली से पहले नहीं मिली पेंशन, bank system में आई दिक्कत
कानपुर होली उत्सव: गंगा मेले को भव्य बनाने की मांग, जानिए कब होगा आयोजन
सीएसजेएमयू में 61 शिक्षकों को मिला सीवी रमन रिसर्च ग्रांट, महिला वैज्ञानिकों को विशेष प्रोत्साहन
कानपुर: नशे की लत से तंग आकर अधेड़ ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
कानपुर में 110 बच्चों का हुआ स्वर्णप्राशन संस्कार, जानें आयुर्वेद का महत्व
