सरकारी योजनाओं पर BJP सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान, UP politics news में बवाल
अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए मशहूर अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुसलमान ही ले रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “सरकार मकान दे रही है, सिलेंडर दे रही है, मेडिकल सुविधाओं का लाभ भी यही लोग ले रहे हैं, अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे?”
सांसद का यह बयान एआईएमआईएम (AIMIM) द्वारा जिला प्रशासन से की गई एक मांग के बाद आया। एआईएमआईएम ने ईद की नमाज नुमाइश ग्राउंड में कराने और नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मांगी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीश गौतम ने कहा कि होली-दिवाली जैसे हिंदू त्योहार शांति से मनाए जाते हैं, लेकिन ये लोग ईद पर सड़कों पर अतिक्रमण करते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी ईदगाहें होने के बावजूद नुमाइश ग्राउंड में नमाज की क्या जरूरत है, खासकर जब बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं।
सांसद के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बसपा नेता सलमान शाहिद ने इसे समाज को बांटने की गहरी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ हमेशा से आपसी सौहार्द का केंद्र रहा है, लेकिन सांसद जैसे लोग सियासत के लिए जहर घोल रहे हैं।
वहीं, समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मुसलमान सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है, तो वह संविधान के तहत उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुद अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं, लेकिन सांसद उस पर चुप रहते हैं।
। उन्होंने सांसद पर मुस्लिम समाज को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।
यह पहली बार नहीं है जब सतीश गौतम ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। सतीश गौतम तब राष्ट्रीय चर्चा में आए थे जब उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर मोर्चा खोल दिया था।
Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ: साइबर फ्रॉड से दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये पार
लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल कल से, खिलाड़ी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों पर केस दर्ज (Kanpur news)
Kanpur gas connection news: कानपुर में 1.5 लाख कनेक्शन बंद, 9 महीने से नहीं लिया था सिलेंडर
Kanpur gas connection: 9 महीने से सिलेंडर नहीं लेने वाले 1.5 लाख कनेक्शन बंद, जानिए क्या है नया नियम
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
लखनऊ में शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत (Lucknow news)
