ओडिशा में 4 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड, 2-4 डिग्री तक गिरेगा पारा; घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
राज्य में पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान की वजह से ठंड में कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर से ठंड दोबारा तेज होगी और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर की रात राज्य के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तटीय ओडिशा के कई हिस्सों में पारा 15 डिग्री या उससे ज्यादा रह सकता है। सोमवार को दारिंगबाड़ी में सबसे कम रात का तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी राज्य में घना कोहरा दिखाई दे सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बुधवार को सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा के साथ-साथ कोरापुट और अनुगुल के कुछ स्थानों पर घना कोहरा दिखाई दे सकता है।
बुमराह ने रचा इतिहास, लेकिन 100वें विकेट पर मचा बवाल; क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला?
IND vs SA 1st T20I: कटक में लड़खड़ाई भारत की पारी, 104 रन पर 5 विकेट गिरे; अक्षर पटेल भी आउट
ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय में फिर आत्महत्या, हॉस्टल में मिला छात्र का शव; सरकार ने दिए सख्त जांच के आदेश
छोटी बहन से दुष्कर्म के बाद बड़ी बहन से भी दरिंदगी की कोशिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार
‘सरेंडर करो या एनकाउंटर झेलो’, ओडिशा में माओवादियों को BSF IG की कड़ी चेतावनी
‘राधा रानी के श्राप’ वाले वीडियो पर बवाल, पुरी मंदिर प्रशासन ने इन्फ्लुएंसर पर बिठाई जांच
साइबर ठगी का जाल! 5 लाख के लोन के चक्कर में महिला गंवा बैठी 4 लाख, थाने में दर्ज हुई शिकायत
