0

दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत

By Dec 9, 2025

मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड के सहायक अध्यापक गणित व विज्ञान शिक्षक विकास कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा तीन दिसंबर को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग (अस्थिबाधित श्रेणी) कर्मचारी सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। विकास कुमार ने शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा दिया है, जिससे छात्रों के सीखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

विकास कुमार जिले के ग्राम बहरामपुर मोरना के मूल निवासी हैं। गरीब परिवार और ग्रामीण परिवेश से आने के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने एनएएसपीजी कालेज से एमएससी भौतिक विज्ञान व बीएड तथा डीएनपीजी कालेज से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपनी शिक्षण सेवा का शुभारंभ वर्ष-2015 में राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर से किया और विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं दीं।

विकास कुमार विद्यालय में आइसीटी गतिविधियों को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय आइसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है और आइआइटी मंडी में भी एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे स्मार्ट क्लास, डिजिटल टूल्स, एनिमेशन आधारित शिक्षण और आधुनिक विज्ञान एवं गणित माडल्स का उपयोग कर नवाचारपूर्ण तरीके से शिक्षण करते हैं। यही नहीं, उन्होंने अनेक गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत आर्थिक सहायता व निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी पढ़ाई में मदद की है।

उनके नवाचारपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यालय में बेहतर परीक्षा परिणाम, छात्रों के नामांकन में वृद्धि और विज्ञान तथा गणित विषयों के प्रति उनकी गहरी रुचि विकसित हुई है। वर्ष-23 में उन्हें जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षक विकास कुमार को पुरस्कार मिलने पर प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, प्रवक्ता विद्योत्तमा मिश्रा व डा. पवित्रा चौधरी ने विद्यालय के लिए गौरव बताया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी

शटल ट्रेन के लगातार विलंबित संचालन से दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को ट्रेन सवा तीन घंटे लेट रही और पौने 12 बजे मेरठ कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 54411 रेवाड़ी से...
By Dec 9, 2025

शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार

मेरठ में एक शिक्षक को दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की है, जहां जयदेवी नगर निवासी प्रदीप शिक्षक के...
By Dec 9, 2025

मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी

मेरठ में एक महिला के साथ चोरी की घटना हो गई। चोरों ने महिला को पहले बातों में उलझा फिर उसका बैग काटकर 2 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है...
By Dec 9, 2025

मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग

सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर मेरठ छावनी परिषद के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सबसे पहले छावनी बोर्ड में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए...
By Dec 9, 2025

UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज ने वर्ष-2026 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची प्रस्तावित कर दी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 99 केंद्र प्रस्तावित किए...
By Dec 9, 2025

मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता

मेरठ शहर की सड़कों को सुंदर बनाने के लिए कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने लैंडस्केपिंग करने के निर्देश दिए हैं। अब सड़कों के किनारे पेड़-पौधे, फूल और फव्वारे लगाए जाएंगे। दीवारों पर वर्टिकल गार्डन बनाए...
By Dec 9, 2025

मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो सर्राफा व्यापारियों का बंगाली कारीगर 151 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपित कारीगर को काफी तलाश किया गया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो...
By Dec 9, 2025

शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दारोगा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा की पत्नी उसके पार्लर में आती थी, जिसके चलते दारोगा से उसकी...
By Dec 9, 2025

साझा करें