19 जनवरी को Shivhar दौरे पर CM Nitish Kumar, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 जनवरी को शिवहर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा उनकी ‘समृद्धि यात्रा’ का हिस्सा है, जिसके तहत वे जिले में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान किसान मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री देकुली धाम मंदिर और कमलेश्वरीनंदन सिंह बस पड़ाव का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे विमला सिन्हा मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। जनसभा के दौरान सीएम आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीमें तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। किसान मैदान में जनसभा के लिए विशाल पंडाल और मंच तैयार किया जा रहा है।
बाबा भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर देकुली धाम को भी संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री का काफिला पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्यमंत्री के निजी सचिव दीपक कुमार के पैतृक गांव कमरौली भी जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा सासाराम में 18 और 21 जनवरी को, 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिहार में भू-माफिया अविनाश यादव गिरफ्तार, मधेपुरा पुलिस ने STF के साथ की कार्रवाई
बिहार में 45 दिन की उलटी गिनती: सरकारी जमीन पर गलत जमाबंदी रद्द, संपत्ति जा सकती है
भागलपुर में कीटनाशक का जहर: जलस्रोतों में मछलियों के अस्तित्व पर मंडराया संकट, जानिए क्या है पूरा मामला
बिहार की निर्यात तैयारी में बड़ी छलांग, पेट्रोलियम उत्पादों का सर्वाधिक निर्यात
SKMCH में कमिश्नर का निरीक्षण: डॉक्टर नदारद, हाजिरी काटी जा रही; स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
पटना-डेहरी हाट: भोजपुर की संस्कृति और लिट्टी-चोखा का स्वाद, जानिए पूरी योजना
