छतरपुर: हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने वाले युवक के मुंह पर पोती गंदगी
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक मुस्लिम युवक पर हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि युवक, जिसकी पहचान अनस खान के रूप में हुई है, लड़की की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर उसे धमका रहा था और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को तब सामने आई जब हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कथित तौर पर युवक को पैसे देने के बहाने एक होटल में बुलाया। होटल में बुलाने के बाद, संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान, उन्होंने युवक के चेहरे पर कथित तौर पर नाली की गंदगी पोत दी, जिससे उसकी सार्वजानिक बेइज्जती हुई।
घटना के बाद, कार्यकर्ताओं ने युवक को बाल खींचते हुए थाने तक पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि अनस खान उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। उसने पहले भी लड़की से दस हजार रुपये ऐंठे थे और अब वह 35 हजार रुपये और मांग रहा था। आरोप है कि युवक ने फर्जी पहचान का उपयोग करके होटल में कमरा बुक कराया था, जहाँ से उसे पकड़ा गया।
वहीं, हिंदू संगठन से जुड़े एक सदस्य वीरेंद्र श्रीवास ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से लड़की को परेशान किए जाने की जानकारी होने पर कार्रवाई कर रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वे वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर रहे हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कानून व्यवस्था और भीड़ द्वारा न्याय करने के तरीकों पर बहस छेड़ दी है।
