उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में ठिठुरन, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड में आजकल मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, वहीं रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। पाला गिरने से भी सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात होने की संभावना है। विशेष रूप से 3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।
मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है, लेकिन आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह-शाम की ठिठुरन में वृद्धि होगी।
उत्तराखंड में मिड डे मील का संकट: चावल की कमी से भूखे रह रहे बच्चे, जानिए क्यों रुकी सप्लाई
उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब साल भर होगी स्विमिंग की प्रैक्टिस, बनेगा ऑल वेदर पूल
अल्मोड़ा के सिमतोला पार्क में बोटिंग का मजा, 1 करोड़ की लागत से बनेगा ‘नगर वन’
IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी
मौत का रास्ता बनी हरिद्वार की कनखल-लक्सर रोड, हर महीने जा रही 5 जानें
हरिद्वार स्वच्छता अभियान: चमक फीकी, ज़मीन पर गंदगी का अंबार
ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र सील, कई लोगों के आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका
शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी
