चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 29 जनवरी को होगा मतदान, जानें पूरा शेड्यूल
By
Jan 17, 2026
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, 29 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम भवन में मतदान होगा।
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पार्षद 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तावक और अनुमोदक के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
चुनाव के दिन, 29 जनवरी को, मतदान शुरू होने से पहले नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता मनोनीत पार्षद डॉ. रमनीक सिंह बेदी करेंगे। डीसी निशांत निशांत कुमार यादव ने उन्हें पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया है।
