बिहार MDM scam: 36 जिलों के 5000 प्रधानाध्यापकों पर 5 करोड़ का बकाया, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
बिहार के शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील (MDM) योजना में अनियमितता के आरोप में राज्यभर के प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने 36 जिलों के लगभग 5000 प्रधानाध्यापकों से 5 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूलने का निर्देश दिया है। यह राशि 2014 से 2022 के बीच हुई गड़बड़ियों से संबंधित है।
MDM निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने को कहा है। निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, अनियमितताओं में ज्यादातर चावल की हेराफेरी, विद्यार्थियों के गलत डेटा प्रदर्शित करने और राशन के सामान में हेराफेरी जैसे मामले शामिल हैं।
कोसी-सीमांचल क्षेत्र में बड़ी बकाया राशि
राज्य के 38 जिलों में जांच के बाद कुल 11 करोड़ 59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसमें से अभी भी 5 करोड़ 38 लाख रुपये बकाया हैं। कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के 13 जिलों में ही 1 करोड़ 92 लाख रुपये की वसूली बाकी है। इन जिलों में सहरसा (51.35 लाख), अररिया (51.28 लाख) और पूर्णिया (47.51 लाख) में सबसे अधिक बकाया राशि है।
भागलपुर जिले में 54 प्रधानाध्यापकों पर 18 लाख 56 हजार रुपये बकाया हैं। हालांकि इन प्रधानाध्यापकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपील भी की है। विभाग ने वसूली में आनाकानी करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। केवल शेखपुरा और शिवहर जिलों ने ही शत-प्रतिशत वसूली पूरी की है।
Jamui News: गैस सिलेंडर फटने से बेकरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पटना में DM का सख्त आदेश: 31 दिसंबर तक राजस्व कर्मियों की छुट्टी रद्द, निपटाने होंगे सभी Land Cases
पटना साइंस सिटी (Patna Science City) में बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान, विज्ञान बना रोमांचक खेल
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विजिलेंस का छापा, क्लर्क के पास मिले अधिक पैसे, Muzaffarpur railway news
बिहार: सिवान में 14 हजार अपात्रों के राशन कार्ड होंगे रद्द, मुफ्त राशन लेने पर होगी वसूली (Siwan news)
