यूपी में बीएलओ को बड़ी राहत! चुनाव आयोग ने SIR अभियान पर दिया नया निर्देश, अब नहीं होगा अनावश्यक दबाव
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लगे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के लिए यह खबर राहत भरी है। चुनाव आयोग ने उनके काम को लेकर नया निर्देश जारी किया है, जिससे उन्हें सुविधा होगी और वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। इस निर्देश से एसआईआर कार्य में सुधार आएगा और बीएलओ को अपने कार्यों को और अधिक कुशलता से करने में मदद मिलेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बीएलओ पर अनावश्यक दबाव न डालें। जहां आवश्यकता हो या कार्य में पिछड़ रहे बीएलओ को पर्याप्त सहयोग उपलब्ध कराएं।
ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन से पूर्व प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलओ और दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक कराई जाएगी। इसमें ऐसे मतदाताओं की सूची साझा की जाएगी जिनके नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआइआर में एक सप्ताह का और समय प्रदान कर दिया है। इसी अवधि तक सभी मतदेय स्थलों का विभाजन कार्य भी पूरा किया जाएगा। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ था इसे घटाकर 1200 मतदाता कर दिया गया है।
ऐसे में प्रदेश में वर्तमान पोलिंग बूथ की संख्या (1,62,486) से और बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही अब 11 दिसंबर तक फार्म जमा किए जाएंगे। 12 से 15 दिसंबर के बीच कंट्रोल टेबल और आलेख्य नामावली तैयारी की जाएगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद नोटिस दिया जाएगा। गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसंबर से सात फरवरी तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा किया जाएगा। आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति 10 फरवरी को प्राप्त होगी, जबकि प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल
UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
