GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने एक बड़े राजस्व घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें 20 फर्जी फर्मों ने सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। इन फर्मों ने वास्तविक आपूर्ति किए बिना ही कागजों पर खरीद-बिक्री दिखाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास ऑन किया।
नवंबर महीने में की गई इस कार्रवाई के तहत, विभाग ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) में पंजीकृत इन फर्मों की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि इन फर्मों के पते फर्जी थे और आस-पास के लोगों को इनके संचालकों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ये सभी फर्में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाई गई थीं।
विभाग ने इन फर्मों के विरुद्ध लोहामंडी थाने में कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। पहली कार्रवाई में 15.38 करोड़ रुपये की ITC पास ऑन करने पर 7 फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद 18.27 करोड़ रुपये और 16.73 करोड़ रुपये के हेरफेर के लिए अन्य फर्मों पर भी कार्रवाई की गई।
यह घोटाला केवल आगरा तक ही सीमित नहीं है। इन फर्जी फर्मों ने लखनऊ, पटना और झारखंड समेत कई अन्य राज्यों की फर्मों को भी ITC पास ऑन किया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। विभाग ने इन सभी फर्मों को काली सूची में डाल दिया है और आगे की जांच के लिए एसआईटी को मामला सौंपा जाएगा।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम
