गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में 5 लाख 16 हजार संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में अब तक 1 लाख 74 हजार 945 नाम काटे जा चुके हैं। अब सिर्फ 10, 803 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन ही बाकी रह गया है।
सत्यापन प्रक्रिया के तहत बीएलओ, दिए गए पते पर जाकर संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके लिए आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। यदि व्यक्ति दिए गए पते पर नहीं मिलता है या आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसे डुप्लीकेट मानकर मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
उरुवा, गगहा, बड़हलगंज, खोराबार और खजनी ऐसे ब्लाक हैं जहां सबसे अधिक नाम काटे गए हैं। इन प्रत्येक ब्लाकों में 10 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। सत्यापन के लिए ब्लाक को यूनिट मानकर डुप्लीकेट वोटरों की सूची तैयार की गई है। नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि एक समान मिलने पर उन प्रविष्टियों को संभावित डुप्लीकेट की श्रेणी में डाला गया। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में न रहे।
अनंतिम सूची अब 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक उनका निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन
