आगरा रेल मंडल का बड़ा अभियान: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूले 2.55 करोड़ रुपये, 39 हजार से ज्यादा मामले पकड़े गए
आगरा रेल मंडल ने नवंबर में बिना टिकट यात्रा और अनियमित यात्रा को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, इस सघन अभियान के दौरान मंडल ने कुल 39,235 मामले पकड़े, जिससे रेलवे को 2.55 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। यह अभियान रेलवे की आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर व्यवस्था देने पर केंद्रित था।
अभियान के तहत, बिना टिकट यात्रा के 20,526 मामले सामने आए, जिनसे 1.59 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अलावा, अनियमित यात्रा (जैसे गलत टिकट पर यात्रा) के 18,693 मामलों से 9.60 लाख रुपये का जुर्माना लिया गया है। वहीं, बिना बुक किए गए सामान के 16 मामलों से भी 7,590 रुपये की वसूली की गई।
राजस्व वसूली के साथ-साथ, रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर धूम्रपान करने वालों, गंदगी फैलाने वालों और बिना अनुमति वाले वेंडरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। यह अभियान यात्रियों के बीच अनुशासन और नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया था, ताकि रेलवे यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सके।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
