पटना में STF और पुलिस का बड़ा एक्शन! 58 किलो गांजा, 15 लाख कैश के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा
पटना में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामकृष्णा नगर के चांगर मोड़ स्थित एक मकान में छापेमारी कर 58 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में गांजा तस्करी और खरीद-बिक्री में शामिल छह आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 लाख 66 हजार नौ रुपये नकद, 6340 पीस गोगो और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रितेश कुमार, कृष्ण कुमार, रौशन कुमार, निखिल कुमार, अनन्त कुमार के रूप में हुई है, जो सभी वैशाली जिले के राघोपुर के निवासी हैं। एक अन्य गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार पटना के सालिमपुर का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड वैशाली निवासी प्रमोद उर्फ फौजी है, जबकि राजू और पवन तस्करी से कमाए पैसों का हिसाब रखते थे। पुलिस अब मास्टरमाइंड प्रमोद और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस गिरोह से जुड़े गांजा खरीद-बिक्री करने वाले कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकृष्णा नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद मकान में छापेमारी की गई। पूछताछ में पता चला कि तीन आरोपित गांजा की कटिंग करते थे, दो लोग पैकिंग का काम करते थे और एक तस्कर गांजा के पैकेट बेचता था। मास्टरमाइंड प्रमोद ट्रेन या अन्य वाहनों से गांजा मंगवाता था।
गिरफ्तार आरोपियों ने पांच माह पूर्व चांगर मोड़ के पास किराए का कमरा लिया था और रामकृष्णा नगर सहित आसपास के इलाकों में गांजा की पुड़िया बनाकर सप्लाई कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इस बीच, मुसल्लहपुर थाने की पुलिस ने रामपुर रोड में एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया, जिसके पास से 62 पुड़िया गांजा बरामद हुआ है।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
