आगरा में Property tax defaulters पर बड़ी कार्रवाई, आज से सीलिंग और कुर्की शुरू
आगरा नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उन संपत्ति स्वामियों पर की जा रही है जिन्होंने लंबे समय से अपना गृहकर जमा नहीं किया है। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब टैक्स जमा न करने पर किसी भी तरह का बहाना नहीं चलेगा और बकाया वसूली के लिए संपत्तियों की कुर्की, सीलिंग और जरूरत पड़ने पर नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।
राजस्व लक्ष्य पूरा करने पर जोर
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मात्र 15 दिन शेष हैं। ऐसे में राजस्व वसूली को तेज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए गृहकर सबसे बड़ा राजस्व स्रोत है। इसलिए वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
बकायेदारों को अंतिम चेतावनी
अधिकारियों ने साफ कहा कि जिन संपत्ति स्वामियों ने नोटिस के बावजूद गृहकर जमा नहीं किया है, उनकी संपत्तियों को सील किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की टीमें अलग-अलग जोन में तैनात कर दी गई हैं। नगर निगम ने बकायेदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तुरंत अपने बकाया गृहकर का भुगतान कर दें। अधिकारियों के अनुसार अब किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और कार्रवाई पूरी सख्ती से लागू होगी।
अकराबाद में 6 घंटे बिजली गुल, अंडरग्राउंड केबल में लगी आग; agra news
आगरा में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के लिए तैयारी, फतेहाबाद रोड पर दिखेंगे ट्यूलिप और रंगीन लाइटें
UP SI Exam के बाद Agra News: एमजी रोड पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी
नगर निगम की गोशाला के उत्पादों से होगी Durga Puja, काउंटर शुरू
ताजमहल में मधुमक्खियों का हमला, Agra news: पर्यटकों में मची भगदड़, आधे घंटे रुका प्रवेश
