बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें राज्य के 38 में से 20 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। इस मंत्रिमंडल में कई जिलों से एक से अधिक मंत्री शामिल किए गए हैं। सबसे अधिक तीन मंत्री वैशाली जिले से हैं, जिनमें संजय कुमार सिंह, लखेंद्र पासवान और दीपक प्रकाश शामिल हैं। वहीं, राजधानी पटना से दो मंत्री, नितिन नवीन और रामकृपाल यादव को जगह मिली है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय से मंत्री बनाए गए हैं। पहले जहां मधुबनी और दरभंगा से दो-दो मंत्री थे, वहीं इस बार इन दोनों जिलों से एक-एक मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मधुबनी से अरुण शंकर प्रसाद और दरभंगा से मदन सहनी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
मंत्रिमंडल में बेगूसराय को भी दो मंत्री मिले हैं – सुरेंद्र मेहता और संजय कुमार पासवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से श्रवण कुमार मंत्री बनाए गए हैं। अन्य मंत्रियों में किशनगंज से दिलीप जायसवाल, सिवान से मंगल पांडेय, आरा से संजय टाइगर, जमुई से श्रेयसी सिंह, मुजफ्फरपुर से रमा निषाद, पश्चिमी चंपारण से नारायण साह, औरंगाबाद से प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, गया से अशोक चौधरी और संतोष सुमन, पूर्णिया से लेसी सिंह, गोपालगंज से सुनील कुमार, सुपौल से बिजेंद्र यादव, समस्तीपुर से विजय चौधरी और कैमूर से जमा खान शामिल हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि राज्य के 18 जिलों को इस बार मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, जो क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर सकता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
नीतीश कैबिनेट का नया चेहरा: 10 नए मंत्री शामिल, 19 पुराने चेहरों को झटका
