0

बाबा साहब आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर किया नमन, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

By Dec 6, 2025

संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर जनपद में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा दिखाए गए समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई कासगंज ने डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। परिषद द्वारा पूर्व संध्या पर सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. भारती वार्ष्णेय, नगर संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार, मुस्कान, सोनी, ज्योतिर्मय, आयुष दीक्षित, विष्णु, हिमांशु, मयंक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी ने भी जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। भाजपा नेताओं ने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद किया और उनके जीवन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक देवेंद्र सिंह, विधायक हरिओम वर्मा, संजय सोलंकी, केपी सिंह, कृष्णकान्त, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, आकाश दीप सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने आंबेडकर के विचारों को देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीजे के शोर का कहर: कासगंज में 3 की मौत, नियम पालन की उठी मांग

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में डीजे पर डांस करने की जिद को लेकर हुए एक सनसनीखेज वारदात में तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना विवाह समारोहों में डीजे के शोरगुल और उससे उत्पन्न...
By Dec 6, 2025

घायल पैर पर भी हाशिम खान ने दिखाई कर्तव्यनिष्ठा, समय से पहले पूरा किया मतदाता सूची का कार्य

कासगंज में एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) हाशिम खान ने अपने पैर में चोट होने के बावजूद, अपने कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण का एक असाधारण उदाहरण पेश किया है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष...
By Dec 6, 2025

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर बारह पत्थर मैदान के निकट गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को...
By Dec 6, 2025

कासगंज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा

एटा के सांसद देवेश शाक्य ने कासगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को संसद में प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कासगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की गंभीर कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा...
By Dec 6, 2025

सोरों में मार्गशीर्ष मेला: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हरिपदी गंगा में स्नान का विशेष महत्व

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में स्थित तीर्थ नगरी सोरों इन दिनों मार्गशीर्ष मेले के उल्लास में डूबी हुई है। देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर हरिपदी गंगा में पवित्र स्नान का लाभ...
By Dec 6, 2025

साझा करें