Avengers Doomsday ट्रेलर लीक: ब्लैक पैंथर और फैंटास्टिक फोर का बड़ा क्रॉसओवर, फैंस हैरान
मार्वल स्टूडियो की अपकमिंग फिल्म ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का चौथा ट्रेलर लीक होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, स्टूडियो की सारी प्लानिंग पर पानी फिर गया है। पहले जारी किए गए ट्रेलर में एक्स-मेन की वापसी दिखाई गई थी।
लीक हुए इस लगभग एक मिनट के वीडियो क्लिप में शूरी के रूप में लेटिटिया राइट को ब्लैक पैंथर की कमान संभालते हुए देखा जा सकता है। वह एक भावनात्मक संवाद बोलती हैं, जिसमें वह अपने नुकसान और वकांडा की रक्षा के बारे में बात करती हैं।
इस ट्रेलर में टेनोच ह्यूर्टा के किरदार, नमोरे और उनकी टलोकानिल सभ्यता को भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस बार यह पानी के नीचे की दुनिया रेगिस्तान जैसी जमीन पर दिखाई देती है, जो कहानी में बड़े बदलाव का संकेत देती है। विंस्टन ड्यूक भी एम’बाकू के किरदार में नजर आते हैं, साथ ही डोरा मिलाजे की भी झलक मिलती है।
इसके बाद फैंटास्टिक फोर के बेन ग्रिम, जिनका किरदार एबोन मॉस-बैचक्रैच निभा रहे हैं, का भी ट्रेलर में जिक्र है। वकांडा और फैंटास्टिक फोर के बीच का संवाद फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर के अंत में एक टाइटल कार्ड पर लिखा है कि ये दोनों ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ में वापस आएंगे। इस लीक के बाद, कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया से हटा दिए गए हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि ट्रेलर असली था।
माना जा रहा है कि फिल्म का फुल ट्रेलर अगले महीने सुपर बाउल के दौरान जारी किया जाएगा। ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
