तिहाड़ जेल से बाहर आते ही कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं पर बढ़ी मुश्किलें, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन | delhi news
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन तक तिहाड़ जेल में बिताने के बाद अदालत से सशर्त जमानत मिल गई थी। जेल की सलाखों से बाहर आते ही उनके लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए आधिकारिक समन जारी किया है।
गुरुवार को निर्धारित समय पर दोनों नेता पुलिस जांच में शामिल होने के लिए उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने अपने न आने की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी थी, जिसके बाद अब जांच एजेंसी ने रुख स्पष्ट किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच अब नई तारीख और समय तय करते हुए दोनों नेताओं को दोबारा समन भेजेगी, ताकि मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ की जा सके।
इस तरह की कानूनी कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि इस पूछताछ के बाद मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं, जिससे जनता के बीच राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ सकता है।
