युवा महोत्सव में अर्चिका और अनुषी और अनुषी गौतम ने मारी बाजी, विजेताओं को मिला सम्मान
युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘युवा महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन बीएसए कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस महोत्सव में जिले भर के युवा प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों के बनाये हुए मॉडल भी देखे। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का समापन समारोह युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, आगरा मंडल के उपनिदेशक वीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। उपनिदेशक ने विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। महोत्सव के अंतर्गत हुई वक्तृत्व कला में उमंग अवस्थी, लोक नृत्य में अर्चिका, कहानी लेखन में अनुषी गौतम, पेंटिंग में गौरी सारस्वत, कविता लेखन में दिव्या जोशी प्रथम रहीं। विज्ञान मेला में शांतनु प्रथम शांतनु, द्वितीय लिपिका, तृतीय वैष्णवी और दुर्गेश रहे।
आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम प्रभारी स्वाति पाण्डेय, रवि बाबू शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तरुण गौतम एवं राहुल कुलश्रेष्ठ का विशेष एवं अमूल्य योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अरुण रावल, सीमा मोरवाल और वीनेश थे।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
