यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं अमित शाह, लखनऊ में तैयारियां तेज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह यहां आधिकारिक उत्तर प्रदेश दिवस उत्सव की अध्यक्षता कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें आमंत्रित करने की तैयारी में लग गई है।
इस बार यूपी दिवस के कार्यक्रम नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस स्थल पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। प्रशासन जहां एक ओर कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है, वहीं गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी जारी है।
इस वर्ष यूपी दिवस के कार्यक्रम ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित होंगे। कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया जाना है। लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। अलग-अलग जिलों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनियां, सरकारी योजनाओं के स्टाल, ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय, जीआइ टैग उत्पादों का ट्रेड शो तथा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सभी जिलों में कार्यक्रमों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम पर 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस-2026 मनाया जाएगा। जिलों के डीएम ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
