Aligarh news: स्कूल बसों में गड़बड़ी, मान्यता रद्द करने की सिफारिश, प्रशासन को भेजी लिस्ट
अलीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध कड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जांच के दौरान कई स्कूली वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। परिवहन विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है और उनकी मान्यता निरस्त किए जाने की संस्तुति की है।
एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि बिना फिटनेस और वैध परमिट के संचालित किसी भी स्कूल बस या वैन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह विषय बच्चों के जीवन से जुड़ा होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है।
लगातार चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कई स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और उन्हें जिले के विभिन्न थानों में निरुद्ध कराया गया है। विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी भेजी है, ताकि मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
Navratri food: अलीगढ़ में बढ़ा रेडीमेड व्रत की थाली का क्रेज, रेस्टोरेंट्स में बुकिंग
अलीगढ़ में Nav Samvatsar पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का संदेश
Aligarh news: बेटिकट यात्रा पर फंसे चालक-परिचालक, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में UP Government की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे दो विधायक, बाकी जनप्रतिनिधि रहे नदारद
अलीगढ़ में Income Tax survey: समृद्धि ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज खंगाले गए
Aligarh news: टीबी मरीजों को पोषण के लिए CSR फंड का इस्तेमाल, डीएम ने की अपील
अलीगढ़ नगर निगम की समस्याओं के लिए 1533 पर करें कॉल, 5 दिन में समाधान (Aligarh news)
अलीगढ़ में BJP के नामित पार्षदों पर बवाल, 6 महीने से गुमशुदा व्यक्ति को बनाया पार्षद; विरोधियों को भी मिला इनाम
