0

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, ‘प्रोफेशनल हायर कर मुस्लिमों के वोट कटवा रही’ (Akhilesh Yadav news)

By Feb 9, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार पेशेवर लोगों को हायर करके मुस्लिम मतदाताओं के वोट कटवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले में भाजपा के सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि फॉर्म-7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को इसे भरवाना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि एसआईआर और मैपिंग की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा ने कुछ एजेंसियों को हायर किया है, जिनके पास पूरे प्रदेश के बूथों का डेटा है। इन एजेंसियों के पास उन बूथों का भी डेटा है जहां समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उनका आरोप है कि भाजपा इन बूथों पर फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाकर वोट कटवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर एसआईआर में गड़बड़ियां कर रही है और फर्जी दस्तखत करके पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवा रही है।

अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के नंदलाल का उदाहरण पेश किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के लोगों ने नंदलाल के नाम से अन्य मतदाताओं का वोट कटवाने के लिए फॉर्म-7 पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर जमा कराया था। अखिलेश ने नंदलाल को सामने लाकर बताया कि वह हस्ताक्षर नहीं कर पाते, बल्कि अंगूठा लगाते हैं। इसके बावजूद भाजपा ने उनका फर्जी हस्ताक्षर किया। उन्होंने अपने सभी विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे फर्जीवाड़े के शिकार एक-एक व्यक्ति को सामने लाएं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एसआईआर में गड़बड़ी करके बिहार का चुनाव जीता था और अब पश्चिम बंगाल में भी बिहार जैसा माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की काली करतूतों के खिलाफ ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट में काला कोट पहनकर खड़ा होना पड़ा था। अखिलेश ने कहा कि यह एसआईआर नहीं, बल्कि एनआरसी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ठाकुरगंज में हर-हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा, Lucknow news

ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं आस्था के साथ...
By Feb 9, 2026

कानपुर के पास Mahakal Express पर पथराव, S-1 कोच का शीशा टूटा; RPF ने शुरू की जांच

वाराणसी से इंदौर जा रही महाकाल एक्सप्रेस (20415) में रविवार रात कानपुर के पास पथराव की घटना सामने आई है। गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन के S-1 कोच को निशाना...
By Feb 9, 2026

UP politics news: विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन किया। सपा सदस्यों ने वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर द्वारा...
By Feb 9, 2026

Don 3 से Ranveer Singh के बाहर होने पर विवाद, 40 करोड़ के मुआवजे की मांग

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता...
By Feb 9, 2026

दहेज में कार मांगने पर दुल्हन का शादी से इनकार, स्टेज पर हंगामा; पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर दी। दुल्हन के इनकार करने पर...
By Feb 9, 2026

लखनऊ में जानलेवा बनी 60 साल पुरानी पुलिया, ‘Lucknow news’ पर प्रशासन बेखबर

लखनऊ के मौलवी खेड़ा इलाके में एक 60 साल पुरानी पुलिया स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यह पुलिया लखनऊ-रायबरेली मार्ग को मौलवी खेड़ा से जोड़ती है और पीजीआई की बाउंड्री से...
By Feb 9, 2026

Lucknow News: 33 लाख टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं ‘जीरो’, सुलभ आवास के लोग परेशान

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के निवासियों ने नगर निगम और जलकल विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वे नियमित रूप से हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स...
By Feb 9, 2026

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की प्रोड्यूसर ने ‘शोले’ से की तुलना, कहा- ‘ऐसी सफलता 40 साल बाद मिली’

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों और ओटीटी...
By Feb 9, 2026

साझा करें