अखिलेश यादव ने Budget पर साधा निशाना, बोले- यह सिर्फ 5% लोगों के लिए
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर भाजपा पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं बची है, तो उसके बजट से भी आम जनता को कोई राहत नहीं मिल सकती। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी—गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवा—लगातार उपेक्षित रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि बजट का असली उद्देश्य जनता के जीवन में राहत और खुशहाली लाना होना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गरीब की समझ से परे है ये बजट। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के माध्यम से भाजपा अपने चुनिंदा लोगों को “सेट” करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है।
अखिलेश यादव ने सरकार की पुरानी घोषणाओं की याद दिलाते हुए स्मार्ट सिटी योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बताया गया, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई। पर्यावरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सरकार को यह जवाब देना पड़ता है कि देश की हवा इतनी खराब है कि इसके कारण निवेश नहीं आ सकता।
उन्होंने पूछा कि खराब हवा से कितने लोगों की जान जा रही है और सरकार इसके लिए आखिर कर क्या रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर अखिलेश ने कहा कि जमीनी हकीकत उलट है। साथ ही उन्होंने युवाओं के रोजगार संकट और सामाजिक न्याय के सवाल पर भी सरकार को घेरते हुए भाजपा पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया।
Lucknow: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई ‘नशे में मारपीट’
लखनऊ: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई Lucknow crime news की सच्चाई
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
UP electricity news: बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली, ऊर्जा मंत्री से शिकायत
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, UP train delay news
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, Tejas Express समेत कई प्रभावित
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
