Akhilesh Yadav ने दिया नया नारा, कहा- PDA को जिताएंगे तभी बचेगा संविधान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए ‘PDA को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे’ का नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि यह नारा सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि जब तक पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार नहीं बनेगी, तब तक संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा। संविधान के सुरक्षित रहने पर ही आरक्षण और नागरिकों के अधिकार बचेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भेदभाव के बिना रोजगार के अवसर तभी मिलेंगे जब पीडीए समाज मजबूत होगा।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा इस बार भाजपा की किसी भी चालबाजी या चुनावी धांधली को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा और उसके सहयोगियों पर पैनी नजर रखें। अखिलेश ने कहा कि बाहर के राज्यों से आए ‘चुनावी घुसपैठियों’ को पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपाई उकसाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें शांत और संयमित रहकर काम करना है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपनी युवा ऊर्जा को सकारात्मक रूप से लगाना है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को पीड़ा, दुख और अपमान से मुक्ति दिलाने के लिए हमें खुद आगे बढ़कर लड़ना होगा और अपना वक्त बदलना होगा। उन्होंने 2027 के चुनाव को देश का सबसे कठिन चुनाव बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का राज स्थापित करना ही उनका अंतिम लक्ष्य है।
आगरा तहसील पार्किंग ठेका 25.10 लाख में बिका, 11 लोगों ने लगाई बोली | agra news
CM Yogi के आगमन से पहले Greater Agra योजना की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा
कानपुर के हैलट अस्पताल में आंधी का कहर, 12 पेड़ गिरे, कई वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
यूपी में Crime News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, चोरी और सड़क हादसों में मौत
कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रम्प ने दी 48 घंटे की चेतावनी | Iran Israel war news
