AIIMS-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का काम तेज, 2 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में होगा पूरा!
दिल्ली एम्स से गुरुग्राम तक बनने वाले एक्सप्रेसवे की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली एम्स से गुरुग्राम तक का 2 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 30 मिनट का रह जाएगा। अधिकारियों को डीपीआर को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सिरहौल बॉर्डर पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है, जिससे यात्रियों को काफी समय बर्बाद होता है।
एम्स से गुरुग्राम वाया महिपालपुर एक्सप्रेसवे बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी आरसीटी नामक कंपनी को सौंपी गई है। डेढ़ से दो महीने में कंपनी रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट से तय होगा कि एक्सप्रेसवे कहां तक भूमिगत एवं कहां एलिवेटेड होगा। डीपीआर बनते ही एक्सप्रेसवे बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। इसके बनने से 25 से 30 मिनट में लोग एम्स से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर पहुंच जाएंगे। अभी एम्स से गुरुग्राम में सिरहौल बार्डर तक पहुंचने में कम से कम डेढ़ घंटे लग जाते हैं।
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एम्स से गुरुग्राम वाया महिपालपुर लगभग 30 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है। एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम में गांव घाटा के पास गुरुग्राम फरीदाबाद रोड से जोड़ा जाएगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा सकता है। इसे देखते हुए एनएचएआइ ने डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंसल्टेंट कंपनी को सौंपी है। प्रोजेक्ट पर लगभग पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
