0

आगरा की रूबी का कबूलनामा: जज के सामने रोई, पति को बाथरूम में दफनाने का केस

By Jul 5, 2026

आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पत्नी रूबी को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेशी के दौरान रूबी जज के सामने रो पड़ी और अपने पति की हत्या के आरोप को स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि यह उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। अभियोजन अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा ने बताया कि रूबी ने अदालत में अपने किए पर पछतावा भी जताया। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उसने सभी को चौंका दिया है। सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में आरोपी रूबी ने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। पति की मौत के बाद उसने शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और कई दिनों तक परिजनों को गुमराह करती रही। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई तो फर्श के नीचे से कंकाल बरामद हुआ।

सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि रूबी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने पति को खीर में डेढ़ दर्जन नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी थीं। सुबह पति मृत मिला तो उसने शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने बाथरूम का फर्श तुड़वाकर मिट्टी डलवाई, शव दबाया और फिर नया सीमेंट का फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात में उसके साथ किसी और के शामिल होने का कोई सुराग नहीं मिला है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

एत्मादपुर बाईपास: प्रभावित गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, किसानों में असमंजस

प्रस्तावित एत्मादपुर-टूंडला संयुक्त छह लेन बाईपास परियोजना के कारण आगरा के प्रभावित गांवों में प्रशासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त, भूमि उपयोग परिवर्तन और नए निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। भारतीय राष्ट्रीय...
By Jul 5, 2026

आगरा: जूता कारीगर की संदिग्ध मौत, फैक्ट्री संचालक पर जहर देने का आरोप

सिकंदरा सब्जी मंडी के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाले जूता कारीगर जय प्रकाश माहोर (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने फैक्ट्री संचालक पर जहर देने का गंभीर...
By Jul 5, 2026

आगरा में पत्नी ने की पति की हत्या, 16वीं सालगिरह से पहले सामने आया खौफनाक राज

आगरा में फिल्म 'दृश्यम' जैसी सनसनीखेज वारदात में कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कई...
By Jul 5, 2026

साझा करें