आगरा पर्यटन को चाहिए नई ब्रांडिंग, सुविधाओं पर जोर
शहर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत और विशाल श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस बैठक में आगरा के पर्यटन की ब्रांडिंग को लेकर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि रात्रि आकर्षण की कमी और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के अभाव के चलते रात्रि विश्राम का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसमें सुधार की तत्काल आवश्यकता है।
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि प्रवेश मार्गों पर बृज संस्कृति को दर्शाने वाले गलियारे और द्वार बनाए जाएं। पर्यटकों को आगरा में अधिक समय तक रोकने के लिए तीन दिवसीय पैकेज का प्रचार किया जाना चाहिए, जिसमें आगरा के आसपास के पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया जाए। मनीष अग्रवाल ने लाइट एंड साउंड शो को नियमित करने और टिकट की दरों को तर्कसंगत बनाने का सुझाव दिया। नए पार्किंग स्थलों के निर्माण तक उचित स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। शाहजहां गार्डन, पालीवाल पार्क, रामबाग और मेहताब बाग जैसे स्थलों के विकास का भी प्रस्ताव रखा गया। पर्यटकों के लिए रात्रि बाजार खोलने का विचार भी सामने आया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
एओजीएस आगरा में रोबोटिक सर्जरी से रसौली और एंडोमेट्रियोसिस का इलाज संभव
लव मैरिज के 5 महीने बाद फंदे पर लटकी पिंकी, दहेज प्रताड़ना का आरोप
आगरा सेटेलाइट बस स्टैंड पर जून में 3.56 लाख यात्री, शहर में यातायात का दबाव कम करने में मिली सफलता
स्मार्ट मीटर बिल बकाया: DVVNL 1.21 लाख कनेक्शनों की बिजली काट सकता है, 36 करोड़ का मामला
आगरा का हिस्ट्रीशीटर अली शेर, 38 मुकदमों के बाद छह महीने के लिए हुआ जिला बदर
आगरा जूता निर्यात पर वैश्विक संकट का साया, नए सीजन के ऑर्डर पर भी मंडराया खतरा
