अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
अलीगढ़ से वृंदावन तक का सफर अब यात्रियों के लिए और भी आरामदायक हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर अलीगढ़ को मिली 30 इलेक्ट्रिक बसों में से दो बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है। इन बसों को सांसद सतीश गौतम और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें अलीगढ़ के मसूदाबाद से इगलास, राया और पानी गांव होते हुए वृंदावन पहुंचेंगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों में एसी और ब्लोअर की सुविधा दी गई है, जिससे गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में यात्रा सुखद होगी। अलीगढ़ से वृंदावन तक का किराया 156 रुपये निर्धारित किया गया है। यह बसें प्रतिदिन सुबह 7 बजे और 8 बजे अलीगढ़ से वृंदावन के लिए रवाना होंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यह पहल न केवल आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण के संकल्प को भी साकार करती है। इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण-मुक्त और शोर-रहित परिवहन का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ को मिली कुल 30 बसों में से 28 बसों का संचालन जल्द ही अन्य मार्गों पर भी शुरू किया जाएगा। इन बसों का रन टेस्ट पूरा होने के बाद रूट तय किए जाएंगे। ये बसें एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती हैं।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
लखनऊ में मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, Nishat Nishatganj
