लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया (Lucknow news)
लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर गैस सिलेंडर की कीमतों और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया था। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने पूरे शरीर पर एक बड़ा बैनर पहन रखा था, जिस पर लिखा था-“नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब”, जो प्रदर्शन के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।
प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए पार्टी की जिला अध्यक्ष इरम को सुबह करीब 4 बजे से उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया था, ताकि वह प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में AAP कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गैस सिलेंडर के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने और हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की, तो कई कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए सड़क पर ही लेट गए। वे पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को उठाकर गाड़ियों में बैठा लिया। कई कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने टांगकर वाहनों तक पहुंचाया और बाद में सभी को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया गया। इस दौरान इलाके में कुछ समय के लिए हलचल और अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।
Lucknow news: शिक्षिका की कार ने बच्चे को कुचला, पहले भी हुए थे ओवरस्पीडिंग के चालान
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर DG Railway का निरीक्षण, परीक्षा के बाद लौटे अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची
Lucknow fire news: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पड़ोसियों ने 10 साल के बच्चे को बचाया
Lucknow KGMU News: कैंसर विजेताओं ने शुरू की काउंसलिंग, नए मरीजों को देंगे हिम्मत
सतत विकास के लिए EIA जरूरी, लखनऊ विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने बताया महत्व
UP STF ने UPSI fraud करने वाले युवक को लखनऊ से किया गिरफ्तार, टेलीग्राम पर बेचता था फर्जी पेपर
