बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश टाइफाइड से पीड़ित, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह
बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश टाइफाइड की चपेट में आ गए हैं। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बेड रेस्ट की सलाह दी है। मंत्री दीपक प्रकाश ने स्वयं फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी सेहत की जानकारी साझा की है।
अपने फेसबुक पोस्ट में दीपक प्रकाश ने लिखा, “पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं। डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है। नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं। इस कारण से कमजोरी बढ़ गई है और बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है।”
उन्होंने आगे बताया कि वह अगले दो-तीन दिनों तक सरकारी कामकाज पूरा करते रहेंगे, लेकिन शुभचिंतकों से मिलना और फोन पर बात करना थोड़ा कम रहेगा। मंत्री ने इस पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह बेड पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में दीपक प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। पद संभालने के बाद उन्होंने जिला परिषद की संपत्ति चिह्नित कर उन्हें विकसित करने की योजना बताई थी। उनका मानना था कि इससे न केवल आंतरिक आय के स्रोत बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के अनुश्रवण के लिए एक समिति के गठन की भी बात कही थी, जिसमें राजनीतिक दल के सदस्य शामिल होंगे। मंत्री प्रकाश का मानना था कि इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का आश्वासन भी दिया था।
बिहार में अपराध पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कड़ा एक्शन प्लान, कानून व्यवस्था सर्वोपरि
बिहार सरकार की वेबसाइट पर नौ महीने तक रहा हिटलर-मुसोलिनी का महिमामंडन
20 साल बाद राबड़ी देवी को छोड़ना होगा पटना का 10 सर्कुलर रोड, मिला नया सरकारी आवास
पटना: स्कूटी चोर को पकड़ना दारोगा पर भारी, वर्दीधारी पर हमला कर लूटे रुपये
बिहार के 6 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: वरीयता का फार्मूला तय, अधिसूचना जारी
मां बनने पर सजा क्यों? पटना हाई कोर्ट ने प्राध्यापिका को दिया इंसाफ
खान सर ने खोला राज: ऐसे अमीर बनते हैं भारत के लोग, अमेरिका से है बड़ा अंतर
बिहार में पंचायत चुनाव पुराने परिसीमन पर, आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव
