अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में एक बड़े साइबर अपराध गिरोह के सरगना विकास कुमार निमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विशेष रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी करता था। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था और उसने ‘वीसी इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से पुणे और विशाखापट्टनम में कॉल सेंटर पंजीकृत करा रखे थे।
सीबीआई को इस गिरोह के बारे में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पुणे और विशाखापट्टनम में पंजीकृत पतों पर कोई कॉल सेंटर संचालित होता नहीं पाया गया, जिससे आरोपी की तलाश और तेज हो गई। पिछले वर्ष 24 सितंबर को इस गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
सीबीआई की टीमों ने पहले भी पुणे, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में ऐसे चार अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर उन्हें बंद कराया था। इन सेंटरों से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे। आरोपी विकास कुमार निमार की गिरफ्तारी के लिए पुणे की अदालत से वारंट जारी कराया गया था।
गिरफ्तारी के बाद, विकास को पुणे ले जाया गया। पूछताछ के दौरान उसने लखनऊ में भी एक अवैध कॉल सेंटर के संचालन की बात स्वीकार की। इसके बाद, सीबीआई ने लखनऊ स्थित इस कॉल सेंटर पर भी छापेमारी की, जहां से 52 लैपटॉप, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी के घर से 14 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई साइबर ठगी के खिलाफ जारी प्रयासों का एक अहम हिस्सा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले गिरोहों पर नकेल कसने में मदद कर रही है।
लखनऊ: उल्टी दिशा से आए डीसीएम ने बारातियों से भरी बस को रौंदा, एक की मौत, 30 से अधिक घायल
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, एक दर्जन से अधिक उड़ानें घंटों लेट
लखनऊ में दो सड़क हादसे, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
लखनऊ में यातायात बाधित: बाराबिरवा चौराहे पर अंडरपास निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटी
71 पिंक टॉयलेट संचालन निजी हाथों में, नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला
यूपी पीईटी रिजल्ट 2025: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म, upsssc.gov.in पर देखें स्कोरकार्ड
शादी समारोह में मासूम से दरिंदगी का प्रयास, इलाके में दहशत
यूपी में कड़ाके की ठंड: धूप बेअसर, तापमान में भारी गिरावट
