फिरोजाबाद: मजदूरी करने वाले युवक ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव वजीरपुर कोटला में शुक्रवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवक सौरभ पुत्र पूरन सिंह ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सौरभ परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी का काम करता था।
घटना शुक्रवार शाम की है, जब सौरभ ने अपने कमरे में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की मौत से उसके परिवार में गहरा सदमा और कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव के पास से एक तमंचा और एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जब परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की, तो वे इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से कतराते रहे। इससे आत्महत्या के कारणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। युवक सौरभ अविवाहित नहीं था, उसके दो बेटियां भी हैं, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
आयुष्मान कार्ड अभियान में सात विभाग करेंगे सहयोग, बनेगी छूटे हुए परिवारों की सूची
जम्मू तवी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद में ठहराव शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
फिरोजाबाद: विवाहिता की मौत मामले में पति सहित पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज तीन महीने में होगा तैयार
फिरोजाबाद: अमृत नगर विकास से वंचित, जनता त्रस्त
पत्नी से बात के बाद युवक ने की आत्महत्या, मंदिर से घंटा चोरी
