Agra News: इस्कॉन की आमंत्रण यात्रा में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, जन्माष्टमी का निमंत्रण
By
Aug 29, 2026
आगरा में इस्कॉन मंदिर के श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में एक आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया। शुक्रवार को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा बल्केश्वर तिराहे से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान मृदंग, मंजीरों की ध्वनि और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि 4 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में कलश अभिषेक और भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा। इसके बाद 5 सितंबर को नन्दोत्सव के तहत दही हांडी, हिंडौला दर्शन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों को जन्माष्टमी के इन विशेष आयोजनों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करना था।
अगली खबरें
आगरा के मुकुंदीपुरा में मगरमच्छ का डेरा, ग्रामीण रात भर जागकर कर रहे पहरेदारी
आगरा में जमीन विवाद: गर्भवती प्रीति का अंतिम संस्कार बैनामे के बाद हुआ, Agra news
आगरा में खेल दिवस पर ‘स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का आयोजन, बच्चों ने दिखाई खेल भावना
प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा, आगरा कैंट से भी गुजरेगी
आगरा में अधिवक्ता के निधन पर 31 अगस्त को निबंधन कार्य स्थगित, बैनामे नहीं होंगे
आगरा पुलिस का कारनामा: थाने से सीज ट्रक चोरी, 22 दिन बाद बरामद, FIR दर्ज नहीं
हनुमान अंश पार्ट-2 की प्लानिंग: ब्रज की झलक के साथ दिखेगी ‘Divine Detour’ की कहानी
आगरा में डॉक्टर रोहित गुप्ता साइबर ठगी से बचे, मोबाइल हैक कर फंसाने का प्रयास
