आगरा में खेल दिवस पर ‘स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का आयोजन, बच्चों ने दिखाई खेल भावना
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आगरा के कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में ‘कर्नल्स स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, जिम्नास्टिक, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और योगा सहित कुल 13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का मंचन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुबीना खानम ने इस अवसर पर कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को भी विकसित करते हैं।
इस खेल उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
