Agra News: मजबूत सड़क को दोबारा बनाने का विरोध, स्थानीय लोगों ने बताई वजह
आगरा के मोहल्ला होली चौक में नगर पालिका द्वारा एक पुरानी और मजबूत सड़क को दोबारा बनाने के फैसले का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। लोगों का तर्क है कि लगभग 70 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क आज भी अच्छी स्थिति में है और इस पर दोबारा निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस अनावश्यक निर्माण कार्य को रोककर उन क्षेत्रों में प्राथमिकता दी जाए जहां सड़कें वास्तव में क्षतिग्रस्त और जर्जर हैं। सड़क निर्माण के लिए डाली गई मोरंग और अन्य सामग्री के कारण नालियों में पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता सांत्वना पाराशर ने कहा कि इस सड़क पर हर वर्ष होलिका दहन भी होता है, फिर भी यह मजबूती से टिकी हुई है।
बुजुर्ग रामसेवक पाठक ने बताया कि निर्माण सामग्री पिछले आठ दिनों से उनके घर के सामने पड़ी है, जिससे नालियां चोक हो गई हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निवासियों ने तत्काल निर्माण सामग्री को हटाने और वास्तविक जरूरत वाले स्थानों पर विकास कार्य शुरू करने की अपील की है।
आगरा में खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना: महिलाओं-पुरुषों को मिली ट्रेनिंग
आगरा में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ाए जाएंगे, करंट अफेयर्स सुधारने को आगरा में होंगी प्रतियोगिताएं
आगरा में 20 दिन से लापता मासूम नवजुल का सुराग नहीं, पुलिस की कोशिशें नाकाम
बेटी के पहले जन्मदिन पर मां ने मांगी मौत की दुआ, आगरा में पिता ने नदी में फेंका था नवजात
आगरा से राजगढ़ तक 1253 किमी की गरुड़झेप मोहिम शुरू, शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हुआ अभिषेक
