लखनऊ: सरकारी जमीन पर बने अवैध चर्च पर चलेगा बुलडोजर, बिजली चोरी का भी खुलासा
लखनऊ के मोहनलालगंज के भदेसुवा नयाखेड़ा गांव में करीब 20 साल पहले सरकारी जमीन पर कब्जा कर एक अवैध चर्च का निर्माण कराया गया था। स्थानीय प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी की पैमाइश में जमीन नवीन परती (सरकारी) पाई गई है। इस खुलासे के बाद, जल्द ही भूखंड पर निर्मित इस अवैध चर्च के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मोहनलालगंज आकाश सिंह ने बताया कि भूखंड के कब्जेदारों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है और साक्ष्य मांगे जाएंगे।
इस मामले में बिजली चोरी का एक नया पहलू भी सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 20 सालों से यह चर्च चोरी की बिजली से रोशन था। चर्च के नाम से कोई वैध बिजली कनेक्शन या मीटर नहीं है, इसके बावजूद पंखे, लाइटें और अन्य उपकरण निर्बाध रूप से चलाए जा रहे थे। हर साल क्रिसमस पर रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाता चर्च परिसर बिजली चोरी की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की विशेष टीम ने विवादित भूखंड का सीमांकन कर अपनी रिपोर्ट तहसील कार्यालय को सौंप दी है, जिसमें जमीन पूरी तरह से सरकारी भूमि दर्ज पाई गई है। इस बीच, रविवार को हिंदू संगठनों ने चर्च में धावा बोलकर संचालक समेत पांच लोगों को पकड़ा था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मौके से धार्मिक पुस्तकें और ईसाई साहित्य भी बरामद हुआ था।
लखनऊ में 18वें ब्रिक्स अकादमिक फोरम की तैयारियां तेज, CM करेंगे उद्घाटन
गंगा बैराज से पानी बढ़ने से उन्नाव में बाढ़ का खतरा, UP अलर्ट पर
2000 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाला: 10 यूपी अफसरों पर कार्रवाई तय, जानिए पूरा मामला
लखनऊ-सीतापुर 6 लेन हाईवे को मंजूरी, सफर होगा 50 मिनट का; जानें Latest UP Highway News
टेनिस बॉल से गर्दन की नस फटी, आगरा में जटिल सर्जरी से बची छात्र की जान | Tennis Ball Injury
आगरा में चलती स्कूल वैन से गिरी छात्रा, चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज
आगरा की डॉ. जागृति ने KBC में जीते 25 लाख, बना खास पल
कानपुर पुलिस ने चोर को पकड़ा, 2500 रुपये नगदी बरामद, kanpur crime news
