0

गर्भवती बेटी को पिता ने चंबल नदी में डुबोकर मारा, आगरा में ‘ऑनर किलिंग’ का सनसनीखेज मामला

By Aug 5, 2026

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता पर अपनी गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप लगा है। जैतपुर में ऑनर किलिंग के एक मामले के सामने आने के ठीक अगले दिन, बासौनी थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई। दिल्ली से लाई गई 22 वर्षीय बेटी को पिता ने कथित तौर पर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। आरोप है कि बेटी 18 साल की थी और गर्भवती थी।

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी, शक गहराया

हत्या के बाद, पिता दिल्ली पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। हालांकि, जांच के दौरान शक की सुई पिता पर ही आकर अटक गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस शव बरामद करने के लिए हत्यारोपी पिता को कस्टडी रिमांड पर लेकर बासौनी इलाके में पहुंची। उसके साथ आरोपी का एक रिश्तेदार भी है। बीहड़ से सटे चंबल के इलाके में शव की तलाश की जा रही है।

दवा के बहाने ले जाकर की हत्या

बासौनी के गांव लखनपुरा निवासी लखपत सिंह पर अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह पिता लखपत सिंह बेटी को दवा दिलाने के बहाने बासौनी क्षेत्र लेकर आया था और चंबल नदी में उसे डुबो दिया। चर्चा है कि पिता ने घटना के फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से बनाए थे। वापस लौटकर दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाने में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।

शव की तलाश जारी

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव लखनपुरा में पहुंचकर छानबीन की। थाना बासौनी पुलिस के साथ मिलकर चंबल नदी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। युवती के शव की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। नदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पूरा मामला दिल्ली का है और दिल्ली पुलिस एक आरोपित को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई है।

प्रेम संबंध और गर्भावस्था बनी वजह

ग्रामीणों को छानबीन कर रही पुलिस टीम से पता चला कि 18 वर्षीय खुशी का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी। घर वालों को इसकी जानकारी होने पर बवाल खड़ा हो गया था। पिता धोखे से बेटी को आगरा लेकर आया था। दिल्ली में लखपत टेंट का काम करता है। चंबल नदी में इस समय पानी अधिक होने के कारण शव मिलना आसान नहीं है। दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तरमीम किया था। इस घटना ने समाज में ‘ऑनर किलिंग’ की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Agra Court ने मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा

आगरा की अदालतों ने मारपीट से जुड़े कई मामलों में अहम फैसला सुनाया है। गंजडुंडवारा कोतवाली में वर्ष 2020 में दर्ज हुए मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में सुनील कुमार, अनिल कुमार, गुरु उर्फ...
By Aug 5, 2026

आगरा में नंद प्लाजा मॉल पर पुलिस का छापा, 11 जोड़े पकड़े गए, डार्क केबिन का खुलासा

आगरा के सदर बाजार स्थित नंद प्लाजा मॉल में पुलिस ने छापेमारी कर 11 जोड़ों को पकड़ा है। सूचना मिली थी कि यहां कैफे और मिनी सिनेमा हॉल में युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से...
By Aug 5, 2026

Agra News: फौजी बताकर युवती को फंसाया, अब पति को गोली मारने की धमकी

आगरा में एक युवती को डेटिंग ऐप पर फौजी बनकर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से संबंध बनाने के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर लीं। युवती की शादी के बाद...
By Aug 5, 2026

चंबल में युवक पर मगरमच्छ का हमला, संघर्ष कर बचाई जान; पैर जख्मी – Agra Crocodile Attack

आगरा के जैतपुर थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव गुढ़ा में चंबल नदी के किनारे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ककोड़ा (सब्जी) तोड़कर लौट रहे 35 वर्षीय मंगल पुत्र रामप्रकाश को मगरमच्छ...
By Aug 5, 2026

आगरा में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 महंगी गाड़ियां बरामद

आगरा पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की गई 11 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार...
By Aug 5, 2026

तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्राली बैग से मिले मानव अवशेष, आगरा में सनसनी

चेन्नई से दिल्ली की ओर जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा कैंट स्टेशन पर एक ट्राली बैग से मानव अवशेष मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। सुबह ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन...
By Aug 5, 2026

साबरमती एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म, Agra news

साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई और मेडिकल टीम की तत्परता से मां...
By Aug 5, 2026

बेटी की झूठी आन के लिए हत्या: पिता ने चंबल नदी में डुबोकर की हत्या, ऑनर किलिंग का मामला

आगरा के बाह क्षेत्र में एक पिता ने झूठी आन की खातिर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पिता लखपत ने पहले अपनी बेटी को आत्महत्या करने...
By Aug 5, 2026

साझा करें