Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
आगरा में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग, बल्केश्वर मंदिर, यमुना घाटों और कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्थान पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
यमुना घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, फिसलन वाले स्थानों पर सुरक्षा उपाय, नियमित सफाई और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बल्केश्वर और कैलाश मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति एवं पुजारियों से बातचीत कर आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही पेयजल, मोबाइल शौचालय, कूड़ा उठान और अन्य नागरिक सुविधाओं की लगातार निगरानी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस तरह की व्यवस्थाएं स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Agra News: पुलिस की मौजूदगी में कीठम में मारपीट, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब
आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर आगरा कोर्ट में परिवाद, 5 अगस्त को सुनवाई
