आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक पर एक छात्रा को गलत नीयत से होटल ले जाने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब छात्रा के शोर मचाने पर होटल के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी कोचिंग संचालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग संस्थान है। छात्रा ने ऑनलाइन कोचिंग के लिए उससे संपर्क किया था। आरोप है कि कोचिंग संचालक ने छात्रा को व्हाट्सएप पर बातों में फंसाया और फिर उसे होटल में बुलाया। होटल के कमरे में गलत नीयत से छात्रा को पकड़ने पर उसने शोर मचा दिया और अपने भाई को फोन कर दिया। भाई के पहुंचने पर भीड़ जमा हो गई, जिसने आरोपी को होटल से बाहर खींचकर पीटा।
भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपी ने थाने में अपनी जेब से निरोध (कंडोम) की एक पॉलीथिन फेंकी, जिससे उसकी मंशा पर सवाल उठते हैं।
सिकंदरा के इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा और कोचिंग संचालक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और उनकी लंबे समय से बातचीत हो रही थी। दोनों की चैट की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। वहीं, विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित छात्रा 19 साल की है, जबकि आरोपी शिक्षक अधेड़ उम्र का है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और यह सवाल खड़ा करती है कि कैसे शिक्षण संस्थानों की आड़ में ऐसे अपराध हो रहे हैं।
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब
आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर आगरा कोर्ट में परिवाद, 5 अगस्त को सुनवाई
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में कई शनिवार और सोमवार को रहेगा अवकाश
