कानपुर पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप: अभिषेक बने स्ट्रांग मैन, उर्वशी बनीं स्ट्रांग वूमेन
कानपुर में सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित कानपुर मंडलीय पॉवरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अभिषेक कटियार को सीनियर स्ट्रांग मैन और उर्वशी चंद्रा को सीनियर स्ट्रांग वूमेन के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया।
ओपन बेंच प्रेस में अभिषेक कटियार और पूनम सिंह को बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया। पॉवरलिफ्टिंग में सुधांशु सिंह, सिद्धार्थ, अविरल चतुर्वेदी, आदित्य सेंगर, दिव्यांशु दुबे, हरिओम ओझा, मनोज सैनी और राहुल सूद अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। वहीं, ओपन बेंच प्रेस में कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सरगम कटियार, अभिषेक कटियार, सुधांशु सिंह, अविरल चतुर्वेदी, दिव्यांशु दुबे समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में अदिति वर्मा, पूनम सिंह, वैष्णवी, प्राची शर्मा, उर्वशी चंद्रा, डॉ. कुमकुम पांडे ने पदक जीते।
इस प्रतियोगिता के आयोजन से शहर में खेल और फिटनेस को बढ़ावा मिला है, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। ओवरआल पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, वीएसएसडी कॉलेज ने द्वितीय और सरताज जिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बेंच प्रेस में भी आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। हेल्थ प्लैनेट दूसरे और 567 बारबेल फिटनेस जिम तीसरे स्थान पर रहा। पहली बार आयोजित कानपुर डिवीजन फिटनेस चैलेंज चैम्पियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कानपुर गोशाला में दो गोवंश की मौत, एसडीएम ने जताई नाराजगी | kanpur news
CSJM विश्वविद्यालय में छात्र हित में ऑर्डिनेंस में बदलाव संभव, एकेडमिक काउंसिल में लगेगी मुहर
विवान गांधी की तूफानी पारी, जयपुरिया स्कूल की 10 विकेट से जीत
कानपुर में बैग छीनने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, 11 मामलों में था वांछित
कानपुर में शाइन सिटी के पास मिला 20 डंपर क्रोमियमयुक्त कचरा, भूजल प्रदूषण का खतरा
कानपुर: पत्नी पर स्लो पॉइजन देने का आरोप, पति ने लगाई जान बचाने की गुहार | Kanpur crime news
कानपुर देहात: रजबहे में मिला महिला का शव, kanpur crime news
कानपुर में छात्र की आत्महत्या: परीक्षा में बैक लगने से था परेशान, UP news
