0

Agra News: रास्ते के विवाद में फरसा-तलवार से हमला, कई लोग घायल

By Jul 26, 2026

सिकंदरा के गांव मांगरोल गुर्जर में सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे पक्ष पर तलवार, कुल्हाड़ी और फरसा से जानलेवा हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष ने सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डालकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान मोटर साइकिल से गुजर रहा एक युवक फिसलकर गिर गया। जब उसने रास्ते से मिट्टी हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर फरसा, कुल्हाड़ी, तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप, छबराम, राम निवास सहित कई अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए, जिन्हें सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित रामनिवास की तहरीर के आधार पर नेत्रपाल, ओमप्रकाश, प्रयाग सिंह, सचिन, अजय, अशोक, पवन, शिवम और कन्हैया सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

छात्रों को राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार से बचाएं शिक्षक: सीएम योगी, शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को विदेशी षड्यंत्रों और विघटनकारी ताकतों के भटकाव से बचाना शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया...
By Jul 26, 2026

आगरा ट्रेन छेड़छाड़: यात्रियों की निष्क्रियता पर पीड़िता का दर्द, आरोपी पकड़े जा सकते थे

आगरा में एक ट्रेन यात्रा के दौरान युवती से छेड़छाड़ और उसके भाई पर हुए हमले की घटना ने यात्रियों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि जब उसके साथ...
By Jul 26, 2026

सीए प्रोफेशन में AI का प्रयोग सिखाने वाली कार्यशाला का आगरा में समापन

सीए इंस्टीट्यूट की आगरा शाखा में छात्र सभा सिकासा के सदस्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका रविवार को समापन हुआ। इस...
By Jul 26, 2026

Agra News: रोटरी क्लब ने 13 छात्राओं की फीस भरकर शिक्षा को दिया नया सहारा

रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने अपनी सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। क्लब ने के. मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, पंचकुइयां रोड की 13 छात्राओं की वार्षिक स्कूल फीस...
By Jul 26, 2026

Agra News: युवक पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल,...
By Jul 26, 2026

ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर ने काटा, एंबुलेंस के लिए 1 घंटे का इंतजार Agra News

ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार को दक्षिण कोरिया की एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया, जिससे उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए एक...
By Jul 26, 2026

आगरा में सीट विवाद: चलती ट्रेन से फेंका युवक, बहन से अभद्रता; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे हमीरपुर के एक युवक को आगरा के पास चलती ट्रेन में सीट विवाद के चलते ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। घटना में युवक की बहन के साथ भी...
By Jul 26, 2026

आगरा में सीएम की मौजूदगी में चोरों का दुस्साहस, हरीपर्वत थाने के पास तीन दुकानों के ताले तोड़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में होने और पुलिस के पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के बावजूद चोरों ने रविवार की रात को दुस्साहस दिखाया। हरीपर्वत थाने के बराबर में स्थित अखिलेश टावर में...
By Jul 26, 2026

साझा करें