कोटेदारों की समस्याओं का त्वरित निधान करें: खाद्य मंत्री मनोज पाण्डेय, up ration news
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय ने प्रदेश के कोटेदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया है। बुधवार को लखनऊ में विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात कर 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में कोटेदारों का कमीशन बढ़ाना, परिवहन व्यय का शेष भुगतान, और शिकायत निवारण के लिए अलग फोरम की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।
मंत्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटेदारों की समस्याओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है और कोटेदारों की समस्याओं का समाधान करके इसे और मजबूत तथा पारदर्शी बनाया जाएगा। इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश गल्ला विक्रेता परिषद और आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना: अलीगढ़ में घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन
अलीगढ़ जंक्शन पर RPF ने रोकी शराब तस्करी, बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार
झांसी: कार लूटकांड का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, stolen car बरामद
अम्बेडकर नगर: सरकारी तालाब की जमीन पर बनी दीवार ढहाई, स्थानीय लोगों में हड़कंप
Agra News: स्ट्रीट लाइटों पर झाड़ियों से निजात दिलाने की मांग
आगरा में 15 जुलाई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर, पाएं विशेषज्ञ सलाह
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में गिरेगी बिजली
शादी में दूल्हे का तांडव: तलवार से हमला, दो घायल, दुल्हन पक्ष से विवाद
