Agra Crime News: फर्जी PhonePe ट्रांजैक्शन दिखाकर 50 हजार की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाकर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की नगदी ठग ली थी। यह घटना अकराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने पीड़ित को झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित करुण तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनके क्यूआर कोड पर फर्जी फोनपे ट्रांजैक्शन दिखाकर 50 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि पैसा खाते में आ गया है और इसके बदले उससे 50 हजार रुपये नकद ले लिए। बाद में जब खाते में रकम नहीं पहुंची तो ठगी का पता चला, जिसके बाद पीड़ित ने थाना अकराबाद में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर कस्बा कौड़ियागंज में घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज कुमार, मोहित, पंकज कुमार और सुभाष चन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है।
