Lucknow power cut: आंधी-बारिश से लखनऊ में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, घंटों अंधेरे में रहे लोग
मंगलवार शाम लखनऊ में तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में बिजली के तार टूटने और केबल फाल्ट के कारण घंटों अंधेरा छाया रहा। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई कॉलोनियों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
आंधी का सबसे ज्यादा असर अहिबरनपुर उपकेंद्र पर देखा गया, जहां शाम 7 बजे सभी फीडरों की सप्लाई एक घंटे के लिए ठप हो गई। पुरनिया और गोयल चौराहा जैसे इलाकों में भी रात 8:30 बजे बिजली गुल हुई, जिससे सुधार कार्य देर रात तक चलता रहा। गोमतीनगर के पॉश इलाकों जैसे विक्रांतखंड और विजयंतखंड में भी लोगों को बिना बिजली के घंटों गुजारने पड़े।
ग्रामीण लखनऊ में स्थिति और भी गंभीर थी। नगराम के समेसी उपकेंद्र के ठप होने से 200 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। मोहनलालगंज, माल, मलिहाबाद और काकोरी में भी तेज हवाओं के कारण बिजली काट दी गई। परेशान उपभोक्ताओं ने जब टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे, जिन्हें ठीक करने में समय लगा। देर रात तक बिजली विभाग की टीमें फाल्ट दुरुस्त करने में जुटी रहीं, लेकिन कई इलाकों में आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगा।
लखनऊ में बिजली विभाग पर नगर निगम का एक्शन, सड़क खोदने पर 17.83 लाख का जुर्माना (Lucknow news)
मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में 1400 से अधिक रोगी पहुंचे; fever cases में उछाल
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर से सुलतानपुर रोड को जोड़ा जाएगा, 33 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
Lucknow: कैंसर के बहाने सर्राफ से 14.5 लाख की चांदी ठगी, जालसाज ने अस्पताल परिसर में दिया वारदात को अंजाम
